Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आकर्षक पथ संचलन निकाला

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव के अंतर्गत आर्यमगढ़ नगर में बेलईसा स्थित श्रीकृष्ण बस्...

 

संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव के अंतर्गत आर्यमगढ़ नगर में बेलईसा स्थित श्रीकृष्ण बस्ती शाखा द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें सर्वप्रथम गृहस्थी भंडार में स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ। जहां मुख्य वक्ता सह विभाग संचालक राजेंद्र सिंह का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता फलहारी बाबा महाराज ने किया।जिसके बाद हाथी–घोड़े संग आकर्षक पथ संचलन निकाला गया। नगर के जिन मार्गों से संचलन निकला नागरिकों ने पुष्पवर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरे नगर में राष्ट्रभाव, अनुशासन और समरसता का प्रेरणादायक वातावरण बना रहा। भारत माता की जय” के उद्घोष से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। पथ संचलन कार्यक्रम स्थल से निकलकर बेलइसा, पीडब्लूडी, मुसेपुर तिराहा, पान दरीबा, रेलवे स्टेशन होते हुए चिल्ड्रेन कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रसेवा, चरित्र निर्माण और समाज समरसता के संकल्प को पुनः दोहराया। विशिष्ट मार्गदर्शन विभाग कार्यवाह गोविन्द सिंह, सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह व जिला प्रचारक रामाकांत ने प्रदान किया। इस दौरान रणविजय सिंह, दिनेश गुप्ता, डॉ. पारिजात, सत्य विजय राय, मोनू विश्वकर्मा, जनार्दन राय, विपिन राय, आनंद सिंह, राधामोहन गोयल, गोविंद दुबे, गोल्डी राय, कमलेश शर्मा, अभय दत्त, प्रवीण, दीपक राय, मयंक गुप्ता, सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police StationCivil Line, Azamgarh, Uttar PradeshIndiaPin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695











close